IPL 2025: अब दिल्ली कैपिटल्स की बदलेगी किस्मत! सीजन शुरू होने से पहले बड़े दिग्गज की हुई एंट्री

Sports

​[[{“value”:”

Kevin Pietersen: आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को अपना मेंटर बनाया है. आईपीएल में केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केविन पीटरसन 19 मैचों में 599 रन बनाए. बहरहाल, अब यह केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. इस समय दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी हैं. जबकि टीम के अस्सिटेंट कोच की भूमिका में मैथ्यू मॉट हैं.

ऐसा रहा है केविन पीटरसन का आईपीएल करियर

आईपीएल 2009 सीजन में केविन पीटरसन पहली बार खेले थे. उस सीजन केविन पीटरसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. आईपीएल में केविन पीटरसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स और पुणे सुपर जॉयंट्स का हिस्सा रहे हैं. केविन पीटरसन ने आईपीएल के 36 मैचों में 134.72 की स्ट्राइक रेट और 37.07 की एवरेज से 1001 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने बतौर गेंदबाज 7.41 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए. बहरहाल, अब यह देखना मजेदार होगा कि बतौर मेंटर दिल्ली कैपिटल्स के साथ केविन पीटरसन का कार्यकाल कैसा रहता है?

इस बार बदलेगी दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत!

बताते चलें कि अब तक दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है. बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर होंगी. पिछले दिनों आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने भारी-भरकम राशि खर्च कर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा था. इससे पहले केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को अपना कप्तान बना सकती है. केएल राहुल के अलावा अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने की रेस में हैं.

ये भी पढ़ें-

WPL 2025: RCB की लगातार तीसरी हार, गुजरात जायंट्स की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, जानें लेटेस्ट अपडेट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज! सीजन शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह हुए फिट

“}]]  

SHARE NOW